भागलपुर केंद्रीय कारा में बंदियों को मिला उद्यमिता का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय EDP कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

भागलपुर, 28 जून 2025: शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, भागलपुर में यूको आरसेटी, भागलपुर के सहयोग से बंदियों के लिए 6 दिवसीय सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम (General EDP) आयोजित किया गया, जो 23 जून से 28 जून 2025 तक चला।

भागलपुर केंद्रीय कारा में बंदियों को मिला उद्यमिता का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय EDP कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों में स्वरोजगार की भावना विकसित करना और उन्हें कारागार से बाहर निकलने के बाद आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करना था। प्रशिक्षण में कुल 35 बंदियों ने भाग लिया, जिनमें 16 सजायाफ्ता और 19 विचाराधीन बंदी शामिल थे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक श्री कुमोद कुमार झा, उपाधीक्षक श्री रामेश्वर राउत, सहायक अधीक्षक-सह-बंदी कल्याण पदाधिकारी श्री रोशन शर्मा, तथा सहायक अधीक्षक श्री रविकेश उपाध्याय उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने बंदियों की सहभागिता की सराहना की और उन्हें इस प्रकार के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने की सलाह दी।

इस पहल को कारा अधीक्षक श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन और सौजन्य से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कारागार में सुधारात्मक प्रयासों की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    ‘बेटी हुई है’ लिखवाकर नई कार से पूरे शहर में निकले पिता, किशनगंज में बेटी के जन्म का अनोखा जश्न बना मिसाल

    Share Add as a preferred…

    खान सर को पटना कोर्ट से बड़ी राहत, 3 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक बरकरार; पुलिस से मांगी केस डायरी और बॉडीगार्ड के हथियारों की रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *