सरकारी मदद से अब किसान कर सकेंगे गेंदा फूल की खेती, मिलेगी 50% सब्सिडी

पटना, 10 सितंबर।बिहार सरकार ने किसानों को गेंदा फूल की खेती के लिए प्रोत्साहित करने हेतु गेंदा विकास योजना शुरू की है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी।

योजना की मुख्य बातें

  • राज्य के सभी 38 जिलों के किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • 0.1 हेक्टेयर से लेकर 2 हेक्टेयर तक भूमि पर गेंदा फूल की खेती करने वाले किसान पात्र होंगे।
  • इकाई लागत दर ₹80,000 प्रति हेक्टेयर निर्धारित है, जिस पर किसानों को 50% अनुदान मिलेगा।
  • आवेदन के लिए किसान के पास एलपीसी, अद्यतन भूमि रसीद या एकरारनामा होना अनिवार्य है।
  • यदि भूमि-स्वामित्व स्पष्ट नहीं है, तो वंशावली संलग्न करना जरूरी होगा।

मालवाहक वाहन पर भी मिलेगा अनुदान

गेंदा फूल की खेती करने वाले किसान को मालवाहक वाहन योजना का लाभ भी मिलेगा।

  • वाहन की अनुमानित लागत – ₹6,50,000
  • अनुदान – 50% (अधिकतम ₹3,25,000) या वाहन की वास्तविक कीमत का 50%
  • आवश्यक दस्तावेज – वाहन का कोटेशन, जमीन के कागजात और गेंदा फूल की खेती से संबंधित एकरारनामा

आवेदन की प्रक्रिया

किसान को आवेदन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विभाग के किसान कॉल सेंटर या नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, NDA के 10 उम्मीदवार लगभग तय; RJD उतारेगा प्रत्याशी तो होगी वोटिंग

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बड़ी कार्रवाई: प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…