भूटान के गृह मंत्री ने किया राजगीर जू और नेचर सफारी का दौरा, संरक्षण और पर्यटन को बताया संगम

पटना, 10 सितम्बर।भूटान के गृह मंत्री ल्योन्पो त्सेरिंग ने बुधवार को राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी का विशेष दौरा किया। उनके साथ केंद्रीय संन्यासी निकाय के प्रतिष्ठित आध्यात्मिक नेता महामहोपाध्याय लोपोन सं-नगग येशे दोर्जे रिनपोचे और पुनाखा से वरिष्ठ संन्यासी प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

क्या-क्या देखा?

  • अतिथियों ने शेर, बाघ, तेंदुआ, भालू और अन्य शाकाहारी जीवों के बाड़ों का अवलोकन किया।
  • ग्लास ब्रिज पर फोटोग्राफी की और राजगीर की पहाड़ियों के प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया।

संरक्षण और पर्यटन पर जोर

भूटानी प्रतिनिधियों ने कहा कि राजगीर चिड़ियाघर और नेचर सफारी केवल एक पर्यटन स्थल नहीं है, बल्कि यह वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने इसे “संरक्षण और पर्यटन का संगम” करार दिया।


 

  • ये भी पढ़े..

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बापू टावर में संस्कृति, पर्यावरण और संगीत का अनूठा संगम, लखनदेई नदी के पुनर्जीवन की कहानी ने किया प्रेरित

    Share Add as a preferred…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भागलपुर समाहरणालय में चला हरियाली अभियान, डीएम और एसएसपी ने लगाया पौधा

    Share Add as a preferred…