भागलपुर: नये सदर एसडीओ विकास कुमार ने संभाला कार्यभार, धनंजय कुमार को दी गई भावभीनी विदाई

भागलपुर, 25 मई: भागलपुर सदर अनुमंडल में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। शनिवार को विकास कुमार ने नये सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वे इससे पहले पटना में वरीय उप समाहर्ता के पद पर कार्यरत थे। इस अवसर पर निवर्तमान एसडीओ धनंजय कुमार ने उन्हें चार्ज सौंपा।

विकास कुमार और धनंजय कुमार दोनों एक ही बैच के अधिकारी हैं। कार्यभार ग्रहण के समय कार्यालय कर्मियों ने बुके भेंट कर नये एसडीओ का स्वागत किया। इसके बाद आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों और कर्मियों ने धनंजय कुमार के कार्यकाल की सराहना की। शांति समिति के सदस्यों ने भी उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

जनसेवा सर्वोपरि: नये एसडीओ

नये सदर एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि आमलोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनता और प्रशासन के बीच सेतु की भूमिका निभाना उनका लक्ष्य रहेगा।

धनंजय कुमार का खगड़िया तबादला

धनंजय कुमार का तबादला खगड़िया जिला में सदर एसडीओ के रूप में हुआ है। वे सोमवार को वहां योगदान देंगे। उनके कार्यकाल को सफल और संतुलित बताया गया, खासकर विधि-व्यवस्था, लोकसभा चुनाव संचालन और श्रावणी मेला जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में।

विदाई समारोह में मौजूद रहे कई अधिकारी

देर शाम सर्किट हाउस में आयोजित विदाई समारोह में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसएसपी हृदयकांत, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, एडीएम दिनेश राम, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने धनंजय कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अनुशासन और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट परिचय दिया। उन्होंने नये एसडीओ विकास कुमार से भी उम्मीद जताई कि वे उसी तरह कार्य करते हुए प्रशासन को और मजबूत बनाएंगे।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *