कहलगांव में आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से चाची-भतीजी की मौत

भागलपुर, 1 जून 2025 :भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत मथुरापुर पंचायत के टिकलूगंज गांव में शनिवार की शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने से एक महिला और एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान पूजा देवी (35 वर्ष) और उनकी भतीजी रानी कुमारी (12 वर्ष) के रूप में हुई है।

खेत देखने गई थीं, वहीं हुई हादसे की चपेट में

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पूजा देवी, पति दीपक यादव की पत्नी, और उनकी भतीजी रानी कुमारी, राजेश यादव की पुत्री, शनिवार शाम गांव के पास स्थित मिर्धाचक बहियार में मक्के की फसल देखने गई थीं। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गईं

मौके पर ही हुई मौत, पुलिस ने भेजा शव पोस्टमार्टम के लिए

घटना की सूचना मिलते ही शिवनारायणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है और परिजन गहरे सदमे में हैं।


स्थानीय प्रशासन की अपील

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में खुले खेतों या ऊंचे स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक क्षेत्र में आंधी-बारिश और ठनका गिरने की संभावना बनी हुई है।


 

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में सनसनी: शादी का झांसा देकर वर्षों तक शोषण, विरोध करने पर छात्रा को तीसरी मंजिल से फेंका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर गोलीकांड के बाद SHO पर उठे सवाल: फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड आया सामने

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *