शादी टूटने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Bihar के Bhojpur जिले में शादी टूटने से नाराज एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामला सहार थाना क्षेत्र के Gulzarpur गांव का है, जहां बुधवार सुबह एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। करीब चार घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश पर युवक सुरक्षित नीचे उतरा।

शादी टूटने से था परेशान

जानकारी के मुताबिक, गुलजारपुर निवासी महेश पासवान की शादी Rampur Milki गांव की एक युवती से तय हुई थी। बताया जा रहा है कि करीब चार से पांच महीने पहले दोनों परिवारों के बीच रिश्ता पक्का हुआ था, लेकिन बाद में किसी वजह से लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद से युवक काफी परेशान और नाराज चल रहा था।

टावर पर चढ़कर करने लगा हंगामा

बुधवार सुबह महेश अचानक गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

टावर पर चढ़ा युवक लगातार चिल्लाकर कहता रहा कि जब तक उसकी शादी नहीं कराई जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। इस दौरान गांव में तनाव और चिंता का माहौल बना रहा।

पुलिस और ग्रामीणों ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और सहार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीण लगातार युवक को समझाने में जुटे रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा।

करीब तीन से चार घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने लड़की पक्ष से भी बातचीत की। लंबे समय तक चली समझाइश और मान-मनौव्वल के बाद युवक को संतोषजनक आश्वासन दिया गया, जिसके बाद वह धीरे-धीरे टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ।

पुलिस ने युवक को सुरक्षित उतारा

सहार थानाध्यक्ष Subodh Kumar ने बताया कि पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद उसे पूछताछ और काउंसलिंग के लिए थाना लाया गया।

  • ये भी पढ़े..

    कोसी नदी में डूबने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार का सहारा छिनने से गांव में शोक की लहर

    Share Add as a preferred…

    पद्मश्री किशोर कुणाल की जयंती पर बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में श्रद्धांजलि सभा, समाजसेवा और धार्मिक योगदान को किया गया याद

    Share Add as a preferred…