भागलपुर : सरिया लदे खड़े ट्रक में पीछे से बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, खलासी की मौत

भागलपुर : इस्माईलपुर थाना के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर टेक्नोमिशन के पास रविवार की अहले सुबह सरिया लदे खड़े ट्रक में पीछे से बालू लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सह चालक की मौत हो गयी।

परबत्ता और इस्माईलपुर थाना की पुलिस ने घायल चालक सिंटू को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर भेजा। वहीं मृतक सह चालक का अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक की पहचान बांका अमरपुर के गंगापुर गठेल निवासी राकेश कुमार राय (25 वर्ष) के रूप में हुई।

शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। दुर्घटना में घायल चालक और मृतक सह चालक सगे भाई हैं। घटना के बाद कुछ समय के लिए विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। परबत्ता थाना पुलिस ने आवगमन शुरू करवाया।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    नवगछिया में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, चेहरे और शरीर पर बरसाईं गोलियां

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *