भागलपुर : फायरिंग मामले में आरोपी फरार

भागलपुर : इशाकचक थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह हुई फायरिंग मामले में आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। गोली लगने से जख्मी मिथिलेश उर्फ मोती के बयान पर केस दर्ज किया गया है। दीपक साह उर्फ दीपू पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

जख्मी के बयान के इतर भी पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। मिथिलेश उर्फ मोती ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसके मकान में रहने वाले पूर्व किराएदार राजेश गुप्ता और दीपक की दोस्ती है। राजेश को जब मकान खाली करने को कहा था तो उससे विवाद हुआ था।

हालांकि किराएदार से विवाद का मामला एक साल पुराना है इसलिए पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। अवैध संबंध के साथ ही नशीले पदार्थ की तस्करी और पैसे के लेनदेन को लेकर भी जांच की जा रही है।

पुलिस की जांच में अवैध संबंध में जिस महिला का नाम सामने आया है उससे भी पूछताछ की जा सकती है। एसपी सिटी राज ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। नामजद अभियुक्त की तलाश में छापेमारी भी हो रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *