बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

भागलपुर/सुल्तानगंज: हिंदी सावन शुरू होने में अभी कुछ दिन शेष हैं, लेकिन बांग्ला सावन की शुरुआत के साथ ही सुल्तानगंज स्थित विश्व प्रसिद्ध अजगैविनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। पश्चिम बंगाल और असम से बड़ी संख्या में पहुंचे कांवरिये उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हो रहे हैं।

नमामि गंगे घाट पर गूंज रहे ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’

अजगैविनाथ धाम के नमामि गंगे घाट पर इन दिनों ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु विधि-विधान से गंगाजल भरने के बाद करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए निकल रहे हैं।

पश्चिम बंगाल और असम से पहुंच रहे श्रद्धालु

बांग्ला सावन की शुरुआत के साथ ही पश्चिम बंगाल और असम से आने वाले कांवरियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। हालांकि हिंदी पंचांग के अनुसार सावन मास की शुरुआत अभी नहीं हुई है, लेकिन बांग्ला सावन के कारण सुल्तानगंज में श्रद्धालुओं की आवाजाही तेज हो गई है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को लेकर प्रशासन सतर्क

आने वाले दिनों में कांवरियों की संख्या और बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन एवं मेला प्रशासन आवश्यक तैयारियों में जुटा है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…