भागलपुर : नाबालिग का किया यौन शोषण और फिर गर्भपात करा हो गया फरार

भागलपुर : गोराडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी को शादी प्रलोभन देकर यौन शोषण और गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। रविवार को लड़की गोराडीह थाने आवेदन देने पहुंची।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि अभी भी लड़की को ब्लीडिंग हो रही है, जिससे लड़की का एक पैर में सूजन हो गया है। लेकिन थानेदार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने या तत्काल कोई कार्रवाई करने के बदले उसे घर भेज दिया।

आरोप लगाया कि आवेदन देने के समय आरोपी पर कार्रवाई की बात न कर कहा कि घर जाओ यदि आरोपी लड़का कहीं दिखे तो फोन कर सूचना देना तब पुलिस जाएगी। लड़की ने आवेदन में बताया कि गांव के ही एक लड़के ने शादी का प्रलोभन देकर उसने शारीरिक संबंध बनाए। वह चार माह की गर्भवती हो गयी। लड़के ने 19 मई को कोर्ट में शादी की बात कह भागलपुर ले गया। वहां एक प्राइवेट अस्पताल में गर्भपात करा दिया।

इसके बाद वहां से एक लॉज में छोड़ फरार हो गया। वहीं गोराडीह थानाध्यक्ष शांता सुमन का कहना है कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है। अगर वे थाना गए हैं तो मैं पता करती हूं, मैं अभी बाहर हूं।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *