बिहार के सरकारी स्कूलों की बदली टाइमिंग, केके पाठक ने जारी किया आदेश, जानें अब कितने बजे आएंगे छात्र

पटना: सूबे में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। कुछ जिलों में अब से ही अपेक्षा से अधिक ठंड पड़ने लगा है। सुबह में कोहरे से सड़क पर लोगों का मॉर्निंग वॉक बंद हो गया है। शीतलहर का असर अब बच्चों के शिक्षण पर भी पड़ने लगा है। हड्डी गला देने वाली इस ठंड के चलते छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाना नहीं चाहते और न उनके अभिभावक भेजना चाहते हैं। स्कूल जाने ने सबसे अधिक परेशानी उन बच्चों को होती है, जो पैदल या बाइक से आते-जाते हैं। खबर मिली है कि सभी जिलों में शीतलहर के चलते बच्चों के हित में शीघ्र ही कोई निर्णय लिया जाएगा। इस निर्णय के तहत स्कूलों के संचालन की टाइमिंग में कोई बदलाव किया जाएगा अथवा स्कूल अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

इस संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त ने टाइमिंग बदलाव के संबंध में नोटिस भी जारी कर दिया है। इस पत्र में लिखा गया है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के पत्र के आलोक में स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। आयुक्त ने पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया के जिलों के डीएम को भेजे पत्र में कक्षा 1 से 8 तक का संचालन अवधि सुबह 10 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक और कक्षा 9 से 12वीं तक के लिए सुबह 9:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक निर्धारित कर दिया है।

आयुक्त के मुताबिक कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए संचालित ‘मिशन दक्ष’ और कक्षा 9 से कक्षा 12 वीं तक के लिए संचालित विशेष कक्षा का संचालन उसी अवधि में कराया जाएगा। इस निर्धारित अवधि का अनुपालन दृढ़ता से पालन कराने को कहा गया है।

ध्यान रहे कि शिक्षा विभाग के स्तर से हाल में सरकारी स्कूलों के संचालन की अवधि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई थी। इसी टाइमिंग से शिक्षक और बच्चे स्कूल आते जाते हैं। जारी पत्र में आयुक्त ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षक पूर्व निर्धारित समय पर स्कूल जाएंगे और लौटेंगे।

Related Posts

बिहार दिवस पर भागलपुर में अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

भागलपुर: बिहार दिवस के अवसर…

Continue reading
विक्रमशिला सेतु पूरी तरह सुरक्षित, गिरी फॉल्स दीवार पुल का हिस्सा नहीं: एसडीओ विकास कुमार

भागलपुर: भागलपुर स्थित ऐतिहासिक को…

Continue reading