वी केयर संस्था द्वारा ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदो के बीच किया गया कंबल वितरण

भागलपुर में वी केयर संस्था द्वारा कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदो के बीच तीन दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम के अंतिम दिन गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित कर की गई।

वी केयर संस्था के संस्थापक नितेश चौबे ने बताया कि सदस्यों द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों तिलकामाँझी, बरारी व मायागंज अस्पताल परिसर आदि जगहों पर देर रात्रि ठंड से बचाव के लिए असहाय लोगो को कंबल दिया गया।

एक जनवरी तक रोजाना रात्रि शहर के विभिन्न इलाकों में संस्था द्वारा कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित किए जाएंगे।

इस मौके पर संस्थापक कुश, यश, संरक्षक गौतम, अध्यक्ष रिशांत, सचिव रवि बसाक, नितेश पांडे, संयोजक अरिजीत, अभिषेक गोस्वामी, प्रीति, प्रज्ञा, अंकित, राजेश, संदीप, अभिषेक मिश्रा, यासिर, शुभम, नितेश साह, यारिक, गोलू आदि सदस्य मौजूद थे।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

Share Add as a preferred…