प्रशांत किशोर नहीं जाएंगे कांग्रेस के साथ, पीके ने बताई क्या है जनसुराज की विचारधारा

पटना: चुनावी रणनीतिकार एवं जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे। जनसुराज की कांग्रेस से करीबी विचारधारा के अपने पूर्व के बयान को पीके ने स्पष्ट किया है। उन्होंने बताया कि जनसुराज की विचारधारा आज की कांग्रेस की विचारधारा से अलग है। दोनों के गठजोड़ की बात महज अफवाह है। बता दें कि बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर के कांग्रेस से जुड़ने की अटकल राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बनी थी।

प्रशांत किशोर बिहार में जनसुराज पदयात्रा निकाल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दरभंगा में उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने साफ किया कि जनसुराज और कांग्रेस का गठजोड़ नहीं हो सकता है। अपने पूर्व के बयान को स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत की आजादी से पहले जो कांग्रेस थी, जनसुराज उसी विचारधारा को लेकर चल रहा है।

पीके ने कहा कि आजादी से पहले की कांग्रेस अलग थी और आज की अलग है। आज कांग्रेस पार्टी एक परिवार की होकर रह गई थी। आजादी से पहले यह पूरे देश की पार्टी थी। जनसुराज स्वतंत्रता से पहले वाली कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को लेकर चल रहा है। इसलिए हम महात्मा गांधी को आदर्श भी मानते हैं।

ये भी पढ़े..

निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में मुंशी का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर एफएसएल जांच शुरू

Share Add as a preferred…

गनगनिया फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और हाईवा की टक्कर में चालक व खलासी की दर्दनाक मौत

Share Add as a preferred…