पटना में दिनदहाड़े 10 राउंड फायरिंग: इनोवा-स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद हड़कंप, ADG ने किया पीछा

पटना। राजधानी पटना के न्यू पुनाईचक स्थित बोरिंग केनाल रोड पर शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब इंदिरा भवन के पास दिनदहाड़े करीब 10 राउंड फायरिंग की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग करने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर कृष्णापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। राहत की बात यह रही कि इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

इन दो गाड़ियों की टक्कर से शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, इंदिरा भवन के पास एक सफेद रंग की इनोवा को काले रंग की स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। हालांकि, एक घंटे बाद मामला फिर से तूल पकड़ गया।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार युवक अपने साथियों के साथ मौके पर वापस लौटा और इंदिरा भवन के पास आकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं और फिर फरार हो गए।

ADG पंकज दराद ने किया बदमाशों का पीछा

हैरत की बात यह रही कि जिस वक्त यह फायरिंग हो रही थी, उसी समय राज्य के लॉ एंड ऑर्डर ADG पंकज दराद पास से गुजर रहे थे। उन्होंने फायरिंग की आवाज सुनते ही तुरंत बदमाशों का पीछा किया। हालांकि, नशे में धुत अपराधी तेज़ रफ्तार में गाड़ी भगाकर भाग निकले।

पुलिस जुटी जांच में

घटना के बाद कृष्णापुरी थाना पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

इस घटना ने राजधानी पटना में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े व्यस्त इलाके में फायरिंग की घटना से आम नागरिकों में दहशत का माहौल है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *