सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल — ससुराल जा रहे थे बिपिन दास

भागलपुर/गोड्डा। गोड्डा निवासी बिपिन दास की शनिवार को एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस वक्त घटी जब वे अपने भाई के साथ बाइक से ससुराल बसंतराय जा रहे थे। रास्ते में आमपुर, घोंघा थाना क्षेत्र के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में बिपिन दास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बिपिन दास की पत्नी खुशबू देवी दो दिन पहले मायके आई थीं। बिपिन उनसे मिलने के लिए अपने भाई के साथ जा रहे थे। बिपिन पांच बच्चों के पिता थे। इस हादसे से उनके परिवार पर गहरा दुख छा गया है।

बिपिन के ससुर ने बताया कि दामाद की असमय मौत से पूरा परिवार स्तब्ध और शोकाकुल है। उन्होंने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की शीघ्र पहचान और गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही घोंघा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात, अंतरजातीय शादी से नाराज परिवार ने बेटी की हत्या कर जलाया शव

    Share Add as a preferred…

    बेगूसराय गैंगरेप कांड ने झकझोरा बिहार, महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *