वी केयर द्वारा भागलपुर में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 78 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

भागलपुर सामाजिक संस्था वी केयर के तत्वावधान में रविवार को जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। पहला शिविर स्वर्गीय नीरज पांडेय जी की स्मृति में अलीगंज, भागलपुर में तथा दूसरा शिविर शहीद अनुज कुमार की स्मृति में मानिकपुर, शाहकुंड में आयोजित किया गया। दोनों शिविरों में कुल 78 लोगों ने रक्तदान कर मानवता एवं सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन विधायक रोहित पांडेय, विधायक ललित नारायण मंडल, डॉ. रेखा झा, सज्जन साह, गौतम चौबे, नितेश पांडेय, सिद्धार्थ साह, गोल्डन सिंह, साकेत, डॉ. सीता भगत एवं कुमार नीरज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों ने रक्तदान जैसे पुण्य कार्य की सराहना करते हुए युवाओं को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर वी केयर के सचिव मनोज कुमार ने शिविर में आए सभी रक्तदाताओं एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी होता है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए। उन्होंने भविष्य में भी संस्था को सहयोग देने की अपील की।

अतिथियों ने वी केयर संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था लगातार समाजहित में कार्य कर रही है, जो प्रेरणादायक है। उन्होंने रक्तदाताओं को धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिविर के सफल आयोजन में संस्था के अध्यक्ष अरिजीत घोष, संस्थापक नितेश चौबे के साथ-साथ कुश मिश्रा, रवि बासक, रिशांत, अभिषेक, चंदन, विनीत, रोबिन, देवेश, राजा शुभम, अनुभव, रजत, समुज्जवल, पीयूष, मधुश्री, आदित्य, केतन, प्रीतम, अंकित, भारतेंदु हरि, संतोष सिंह, गोरे सिंह, यशवंत सिंह, वेद, अभिज्ञान एवं गौरव सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम एवं सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading