गोपाल खेमका हत्याकांड पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का हमला — कहा: बिहार में सुशासन नहीं, खुला राक्षसराज चल रहा है

“अब बैठक नहीं, कार्रवाई चाहिए” – मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार को घेरा

पटना, 5 जुलाई 2025:राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में जाने-माने व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब सुशासन नहीं, बल्कि खुला राक्षसराज चल रहा है।

फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सहनी ने लिखा,

“पटना में नामी बिजनेसमैन गोपाल खेमका की सरेआम हत्या ने पूरे बिहार को दहला दिया है। अब आम आदमी ही नहीं, बड़े कारोबारी भी सुरक्षित नहीं हैं। हत्या, लूट, अपहरण आम हो चुके हैं और सुशासन सरकार गहरी नींद में है।”

उन्होंने सरकार द्वारा की जा रही बैठकों को “आई वॉश” करार देते हुए कहा कि

“केवल बैठक करने से कुछ नहीं होने वाला। अब बैठक पर बैठक का खेल बंद होना चाहिए। राज्य में प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं, दुष्कर्म हो रहे हैं, लूट-डकैती आम हो गई है और सरकार सिर्फ तमाशबीन बनी है।”

मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अब जनता को आश्वासन नहीं, प्रत्यक्ष कार्रवाई चाहिए।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगी कृषि योजनाओं की जानकारी

    Share Add as a preferred…

    तिनटंगा करारी को गोपालपुर अंचल से जोड़ने की दिशा में पहल तेज, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर जिला प्रशासन सक्रिय

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *