नेपाल में प्रिंस यादव की मौत पर गरमाई राजनीति, पप्पू यादव बोले- यह हत्या है, दोषियों पर हो कार्रवाई

खान सर कोचिंग सेंटर और ज्ञान बिंदु विवाद से जुड़े मामले में नया मोड़ आ गया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के बाद अब यह मामला राजनीतिक रंग भी लेने लगा है।

पूर्णिया से सांसद Pappu Yadav ने प्रिंस यादव की मौत को हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और बिहार सरकार को नेपाल प्रशासन से संपर्क कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए।

पप्पू यादव ने लिखा कि एक भाई जेल में बंद है और दूसरे की हत्या हो गई है। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। उनके बयान के बाद मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।

वहीं छात्र नेता दिलीप कुमार ने भी इस घटना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रिंस यादव की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने सवाल किया कि यह मौत है, आत्महत्या है या फिर किसी बड़ी साजिश का हिस्सा।

सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे हत्या बता रहे हैं, जबकि कई लोग आधिकारिक जांच रिपोर्ट आने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचने की अपील कर रहे हैं। फिलहाल नेपाल पुलिस की ओर से मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 जून को पटना में हुए खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट पर हमले और तोड़फोड़ के मामले में प्रिंस यादव का नाम भी सामने आया था। बताया जा रहा है कि वह नेपाल के एक होटल में ठहरे हुए थे, जहां उनकी मौत हुई। कुछ रिपोर्टों में यह दावा भी किया गया है कि नेपाल पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

गौरतलब है कि 2 जून को खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बीच विवाद सुर्खियों में आया था। इस मामले में रौशन आनंद फिलहाल बेउर जेल में बंद हैं, जबकि खान सर की अग्रिम जमानत याचिका अदालत में लंबित है और उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगी हुई है।

फिलहाल प्रिंस यादव की मौत रहस्य बनी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और नेपाल पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह प्राकृतिक मौत, आत्महत्या या हत्या का मामला है। पूरे घटनाक्रम पर बिहार और नेपाल दोनों जगह लोगों की नजर बनी हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    टेंडर घोटाले और BPSC परीक्षा पर जन सुराज का हमला, न्यायिक निगरानी में जांच की मांग; कार्रवाई में देरी पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    गयाजी, राजगीर और नालंदा को मिलेगा नया पर्यटन स्वरूप, अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं और बड़े निवेश की तैयारी तेज

    Share Add as a preferred…