वैशाली के दो होनहारों ने रचा इतिहास: किसान की बेटी और बेटे बने राजस्व अधिकारी, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम ने वैशाली जिले को बड़ी खुशखबरी दी है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर दो प्रतिभाशाली युवाओं रिचा कुमारी और अंकित कुमार ने शानदार सफलता हासिल करते हुए राजस्व अधिकारी (Revenue Officer) पद पर चयनित होकर जिले का नाम पूरे बिहार में रोशन कर दिया है।

साईन पंचायत के बेदौलिया गांव निवासी किसान अजय कुमार सिंह की बेटी रिचा कुमारी ने परीक्षा में 984वीं रैंक हासिल कर सफलता का नया अध्याय लिखा है। वहीं बेलसर प्रखंड के सिंहमा कंठ गांव के रहने वाले किसान पुत्र अंकित कुमार ने 633वीं रैंक प्राप्त कर राजस्व अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है।

रिचा कुमारी ने गांव के सरकारी विद्यालय से पढ़ाई शुरू की, मुजफ्फरपुर से उच्च शिक्षा प्राप्त की और पटना में रहकर कठिन मेहनत के दम पर सफलता हासिल की। रिचा का कहना है कि उन्होंने प्रतिदिन 12 से 14 घंटे तक पढ़ाई की और उसी का परिणाम आज मिला है।

दूसरी ओर अंकित कुमार ने भी सरकारी स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर मुजफ्फरपुर और दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। उनके पिता अखिलेश कुमार ने बताया कि अंकित बचपन से ही मेधावी था और रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करता था।

दोनों युवाओं की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि संसाधनों की कमी कभी भी सपनों की उड़ान को नहीं रोक सकती। वैशाली जिले में दोनों परिवारों के घर खुशी का माहौल है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों तथा समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

रिचा और अंकित की यह उपलब्धि आज बिहार के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव: अब हर 30 छात्रों पर मिलेगा 1 शिक्षक, नई गाइडलाइन जारी

    Share Add as a preferred…

    किसान की बेटी ने रचा इतिहास! BPSC में बनी RTO अधिकारी, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत

    Share Add as a preferred…