भारत-पाक संघर्ष विराम पर ट्रंप का बड़ा बयान: परमाणु युद्ध की आशंका टली, दोनों देशों के नेताओं ने लिया संयम का फैसला

वॉशिंगटन, 19 जून 2025:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को स्वीकार किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष विराम आपसी सहमति से हुआ, और इसमें अमेरिका की कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं थी। यह ट्रंप का इस मुद्दे पर अब तक का सबसे स्पष्ट और संतुलित बयान माना जा रहा है।

ट्रंप ने क्या कहा?

व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा,

“भारत और पाकिस्तान के नेताओं ने फैसला किया कि वे नहीं लड़ेंगे क्योंकि हालात परमाणु हमले की ओर बढ़ सकते थे। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फील्ड मार्शल मुनीर दोनों का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने संयम दिखाया।”

पहली बार ट्रंप ने मानी आपसी सहमति की भूमिका

अब तक करीब 14 बार ट्रंप यह दावा कर चुके थे कि भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम में उनकी अहम भूमिका रही है। लेकिन इस बार उन्होंने पहली बार यह स्पष्ट किया कि दोनों देशों के नेताओं ने मिलकर यह फैसला लिया।

मुलाकात को बताया अविस्मरणीय

ट्रंप ने कहा कि फील्ड मार्शल मुनीर के साथ उनकी बैठक “अविस्मरणीय” रही और अमेरिका दक्षिण एशिया में स्थिरता और शांति के लिए सहयोग करता रहेगा

  • ये भी पढ़े..

    सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी नई शर्त, बोले- छात्रों पर कार्रवाई नहीं होगी, इसका लिखित भरोसा चाहिए

    Share Add as a preferred…

    विधानसभा में तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी पर सत्ता पक्ष का तंज, किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *