ऑपरेशन स्नो लेपर्ड में शहीद हुए देवकिशोर साह को दी गई श्रद्धांजलि, पटना एयरपोर्ट पर हुआ सम्मान

पटना। बिहार के सारण जिले के वीर सपूत नायक (Nk) देवकिशोर साह ने ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के दौरान 05 जून 2025 को युद्ध जैसी स्थिति में अदम्य वीरता दिखाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका पार्थिव शरीर 06 जून 2025 को सुबह 9:15 बजे पटना एयरपोर्ट पर लाया गया।

राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि

पटना एयरपोर्ट पर शहीद जवान को राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की ओर से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद को नमन किया।

साथ ही COAS और GOC-in-C, Central Command की ओर से सैन्य अधिकारियों, बिहार सरकार की ओर से गृह सचिव श्री प्रणव कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, एसएसपी पटना श्री अवकाश कुमार तथा भूतपूर्व सैनिकों की ओर से सैनिक कल्याण निदेशालय, बिहार के निदेशक ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सारण की मिट्टी का सपूत

शहीद देवकिशोर साह सारण जिले के धनों बाबुरिया टोला, थाना बनियापुर के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों और ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व है।

प्रदेशभर में शोक और गर्व का माहौल

शहीद की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, प्रशासनिक अधिकारी और सेना के जवान मौजूद रहेंगे। बिहार ने एक और बहादुर सपूत खोया है, जिसकी वीरता को देश हमेशा याद रखेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *