भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: इंजीनियरिंग छात्र उत्कर्ष की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल

शाहकुंड (भागलपुर), 18 जुलाई 2025भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत जानीपुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान उत्कर्ष कुमार के रूप में हुई है, जो लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

500 मीटर में ही छिन गई जिंदगी

परिजनों के अनुसार, उत्कर्ष अपनी बहन दामिनी के साथ किसी जरूरी कार्य से नाथनगर जा रहा था। घर से निकलने के महज 500 मीटर की दूरी पर अचानक एक भैंस सड़क पर दौड़ पड़ी, जिससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक सड़क पर फिसल गई और तेज गिरावट के कारण उत्कर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में बहन दामिनी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिवार में पसरा मातम

उत्कर्ष के पिता विनोद कुमार स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मी हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही शाहकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।


यह दुर्घटना पशुओं की अनियंत्रित आवाजाही से होने वाली घटनाओं की गंभीरता को उजागर करती है। प्रशासन और स्थानीय निकायों से सड़कों पर पशुओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग उठ रही है।

 

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *