पटना में 19 जुलाई को कांग्रेस का ‘महा रोजगार मेला’, 180 कंपनियां होंगी शामिल

सुल्तानगंज/भागलपुर, 18 जुलाई 2025: बिहार की राजधानी पटना के ज्ञान भवन में 19 जुलाई को कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘महा रोजगार मेला’ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर कांग्रेस और महागठबंधन के संभावित विधायक प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने सुल्तानगंज में क्षेत्रीय दौरे के दौरान बड़ा बयान दिया है।

रोजगार मेले के जरिए सरकार को दिखाएंगे आइना

अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह मेला युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कांग्रेस का महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि “भाजपा सत्ता में रहकर सिर्फ ‘हिंदू खतरे में है’ जैसे नारों के सहारे राजनीति कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा के रहते राष्ट्रवाद और युवा भविष्य दोनों खतरे में हैं।”

उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है और कांग्रेस पार्टी विपक्ष में रहते हुए भी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का प्रयास कर रही है।

12वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका

अशोक कुमार सिंह ने जानकारी दी कि रोजगार मेले में देशभर की करीब 180 नामचीन कंपनियां भाग लेंगी और वे बारहवीं पास युवाओं को मौके देंगी। यह मेला युवाओं के लिए सुनहरा अवसर होगा, जिसमें वे विभिन्न क्षेत्रों की नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

राहुल गांधी रहेंगे शामिल

बताया गया है कि इस महा रोजगार मेला में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी शिरकत करेंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे। आयोजन को लेकर पटना में तैयारियां जोरों पर हैं और बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की उम्मीद है।


 

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *