बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग शख्स को उड़ाया, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

मधुबनी में बाइक सवार तीन लड़कों ने एक बुजुर्ग शख्स को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद तीनों लड़के मौके से फरार हो गए। घटना घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के भट्ठीशेर गांव की है।

मृतक की पहचान भट्ठीशेर गांव निवासी 50 वर्षीय कुलदेव राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुलदेव राम साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी गांव के ही तीन लड़के अपाचे बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार से वहां पहुंचे और कुलदेव को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद तीनों लड़के वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, आईसीयू, पैथोलॉजी और डायलिसिस सेवाओं की शुरुआत

    Share Add as a preferred…

    बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: पशु अस्पताल के चपरासी के घर मिला करोड़ों का साम्राज्य, 34 प्लॉट और महिंद्रा थार समेत अकूत संपत्ति बरामद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *