भागलपुर में 8-9 को बूंदाबांदी और हल्की बारिश के आसार

बुधवार को दिन में तेज पछुआ हवा बही। जिसने वायुमंडलीय नमी को सोख लिया। इस साल पहली बार अधिकतम आर्द्रता भी कम होकर 50 प्रतिशत से नीचे आ गया। इससे दिन के तल्ख तेवर में नरमी आ गई। वहीं रात से एक बार फिर ठंड खत्म हो गई।

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 2.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया, वहीं रात का पारा ढाई डिग्री सेल्सियस उछल गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 28.6 व न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को 25 से 30 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से तेज हवा चलेगी तो वहीं शुक्रवार को हवा की स्पीड तो कम होगी। आठ एवं नौ मार्च को जिले के एक से दो स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

  • ये भी पढ़े..

    NEET री-एग्जाम फर्जीवाड़ा: बिहार में बड़े खुलासे की तैयारी, 30 आरोपी 72 घंटे की रिमांड पर, EOU करेगी आमने-सामने पूछताछ

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर रेलखंड पर मालदा मंडल का बड़ा टिकट जांच अभियान, 514 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, 5.40 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *