
भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र के खुटाहा निवासी महिला लूसी कुमारी ने मारपीट की घटना को लेकर मायागंज ओपी में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है।
महिला ने अपने बयान में बताया कि उनके पति रोजाना की तरह टेम्पो चला कर लौटे और उसे सड़क किनारे खड़ा किया। इसी दौरान कुछ आरोपी मौके पर पहुंचे और गालीगलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे। लूसी कुमारी ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


