भागलपुर को मिलेगा नया रेलवे टर्मिनल, रेलवे बोर्ड ने डीपीआर को दी मंजूरी

भागलपुर। रेलवे बोर्ड ने न्यू भागलपुर टर्मिनल स्टेशन के विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को स्वीकृति दे दी है। यह स्टेशन जगदीशपुर और टेकानी हॉल्ट के बीच भागलपुर जंक्शन से 14.40 किलोमीटर दूर रेलवे की जमीन पर बनेगा। 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस टर्मिनल के लिए 40 करोड़ की प्रारंभिक राशि भी आवंटित कर दी गई है।

भागलपुर को मिलेगा नया रेलवे टर्मिनल, रेलवे बोर्ड ने डीपीआर को दी मंजूरी

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, और अक्टूबर 2025 से स्टेशन निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। परियोजना के तहत काम की प्रगति के अनुसार अतिरिक्त धनराशि भी चरणबद्ध तरीके से आवंटित की जाएगी।

मुख्य विशेषताएं

  • परियोजना क्षेत्र: 40 से 50 एकड़
  • दो मुख्य लाइनों से कनेक्टिविटी (वर्तमान में एक मुख्य लाइन, दोहरीकरण की प्रक्रिया शुरू)
  • 6 रिसेप्शन व डिस्पैच लाइनें
  • 4 लूप लाइनें
  • 2 स्टेबलिंग लाइनें, प्रत्येक 700-750 मीटर लंबी, 24 कोच की ट्रेन खड़ी करने योग्य
  • 2 वॉशिंग लाइनें – अत्याधुनिक ऑटोमेटिक कोच वॉशिंग फैसिलिटी
  • इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली
  • फुट ओवर ब्रिज के माध्यम से वॉशिंग और यात्री प्लेटफॉर्म को जोड़ा जाएगा
  • 2 आइलैंड प्लेटफॉर्म और 1 यात्री प्लेटफॉर्म

रेलवे का लक्ष्य है कि इस आधुनिक टर्मिनल के निर्माण से भागलपुर की रेल सेवाओं पर बोझ कम होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन में समय और संसाधनों की भी बचत होगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: पशु अस्पताल के चपरासी के घर मिला करोड़ों का साम्राज्य, 34 प्लॉट और महिंद्रा थार समेत अकूत संपत्ति बरामद

    Share Add as a preferred…

    देश के सबसे चर्चित NEET पेपर लीक मामले में बड़ा मोड़, CBI ने संजीव मुखिया को दी राहत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *