देवघर–सरायगढ़ स्पेशल ट्रेन अब राघोपुर तक चलेगी, रेलवे ने बढ़ाई सेवा

कोलकाता, 23 जुलाई: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 05573/05574 सरायगढ़–देवघर–सरायगढ़ स्पेशल ट्रेन का परिचालन राघोपुर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 25 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी।

राघोपुर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार, 05573 राघोपुर–देवघर स्पेशल राघोपुर स्टेशन से रात 2:50 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, 05574 देवघर–राघोपुर स्पेशल रात 10:50 बजे राघोपुर पहुंचेगी।

सरायगढ़ से देवघर के बीच समय में कोई बदलाव नहीं

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सरायगढ़ और देवघर के बीच सभी स्टेशनों पर ट्रेन का समय पूर्ववत रहेगा। केवल ट्रेन का परिचालन सरायगढ़ से आगे बढ़ाकर राघोपुर तक किया गया है।

रेलवे का कहना है कि इस निर्णय से राघोपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को देवघर के लिए बेहतर रेल संपर्क का लाभ मिलेगा।

(यह समाचार पूर्व रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।)

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर भागलपुर में प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    बिहार में चरणबद्ध तरीके से लागू होगी ‘न्यायश्रुति’ प्रणाली, गृह विभाग ने तैयारियों की समीक्षा की

    Share Add as a preferred…