लोकमान्य एक्सप्रेस में महिला की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

जमालपुर। मुंबई से भागलपुर आ रही 12336 लोकमान्य तिलक टर्मिनस भागलपुर एक्सप्रेस में मंगलवार को यात्रा के दौरान एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान भागलपुर निवासी मोहम्मद नौशाद की पत्नी इशरत बानो (45 वर्ष) के रूप में हुई है। ट्रेन के जमालपुर स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ को सूचना दी गई कि महिला यात्री बेहोश हो गई हैं।

आरपीएफ यार्ड पोस्ट के इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव ने बताया कि महिला को तुरंत रेलवे अस्पताल जमालपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने शव को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    ईओयू की बड़ी कार्रवाई: आय से अधिक संपत्ति मामले में उत्पाद निरीक्षक के पांच ठिकानों पर छापा, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *