तेजस्वी यादव का संवाद कार्यक्रम सीतामढ़ी में 30 को

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का पांचवें चरण का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम 30 दिसंबर को सीतामढ़ी के डुमरा में आयोजित किया जाएगा। इसमें शिवहर जिले के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने इस संबंध में संबंधित जिलों के जिला अध्यक्ष एवं प्रधान सचिवों को पत्र लिखकर इसकी तैयारी करने को कहा है।

वहीं, शनिवार को प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि सीतामढ़ी में प्रस्तावित बैठक की तैयारी चल रही है। पार्टी कार्यालय से जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उसी के अनुसार तैयारी की जा रही है। आगे के कार्यक्रम की सूचना बाद में दी जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *