यात्रा के बाद तेजस्वी को हकीकत पता चला: मनोज शर्मा

पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा नीतीश कुमार पर दिए बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव यात्रा करके जब से लौटे हैं तब से उनको जमीनी हकीकत का पता चल गया है।

उनकी जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है। उनका बयान निम्न कोटि के होते हैं। उन्होंने कहा कि कहावत है कि जब रोम जल रहा था तो नीरो बंशी बजा रहा था। यह कहावत तेजस्वी यादव के माता-पिता की सरकार में फिट बैठती थी। जब बिहार में अपराध, हत्या, डकैती, अपहरण जैसे वारदात हो रहे थे, तो लालू और राबड़ी सरकार चैन की बंसी बजा रही थी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी अपनी टोपी दूसरे के सिर पहना रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *