तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा: रोसड़ा को जिला बनाने का वादा, नीतीश सरकार पर साधा निशाना

समस्तीपुर। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को जितवारपुर कॉलेज मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी दूर करने, किसानों-मजदूरों के सम्मान और बिहार में उद्योग-कारखाने लगाने के संकल्प के साथ बिहार अधिकार यात्रा शुरू की गई है।

रोसड़ा को जिला बनाने का ऐलान

रोसड़ा के टावर चौक पर तेजस्वी यादव ने भी सभा की और ऐलान किया कि उनकी सरकार बनने पर रोसड़ा को जिला बनाया जाएगा। उन्होंने कहा

“राजनीति में मैं बच्चा जरूर हूं, लेकिन कच्चा नहीं हूं। 2025 में बहुत हुए नीतीश, अब बिहार बदलाव चाहता है। हमारी सरकार बनी तो रोसड़ा को जिला बनाएंगे और हर युवा को रोजगार देंगे।”

नीतीश और बीजेपी पर हमला

  • तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार थक चुके हैं और समय-समय पर “पलटी” मारते रहते हैं।
  • बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे तलवार बांट रहे हैं, जबकि वे “कलम” बांट रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर तंज कसते हुए बोले कि वे गुजरात में कारखाने लगाते हैं, लेकिन बिहार से सिर्फ वोट लेते हैं

“लाठी-डंडे की सरकार” का आरोप

तेजस्वी ने मौजूदा सरकार को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि यह लाठी-डंडे की सरकार है और जनता इससे त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि 2025 में बिहार की जनता बदलाव लाएगी और महागठबंधन की सरकार बनेगी।

मिथिला परंपरा से स्वागत

कार्यक्रम में तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत किया गया।

  • स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने 750 बाइक और 25 घोड़ों के साथ उनका रिसीव किया।
  • जितवारपुर चौक पर जेसीबी मशीनों से फूलों की वर्षा की गई।
  • मिथिला परंपरा के तहत उनका सम्मान किया गया।
  • रोसड़ा में स्थानीय नेता कारी सोहेब ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।

महागठबंधन की सरकार का दावा

राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती ने कहा

“नीतीश सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव के बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी।”

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading