तेजप्रताप यादव का बड़ा ऐलान: महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, ‘टीम तेजप्रताप’ के बैनर तले दिखे राजनीतिक तेवर

तेज प्रताप यादव लड़ेंगे महुआ से निर्दलीय चुनाव, बोले – “चाचा इस बार सीएम नहीं बनेंगे”

पटना, 26 जुलाई 2025।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और हसनपुर से मौजूदा विधायक तेज प्रताप यादव ने शनिवार को ऐलान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह घोषणा अपनी नवगठित राजनीतिक पहल टीम तेज प्रताप के मंच से की।

तेज प्रताप यादव ने कहा, “टीम तेज प्रताप एक प्लेटफॉर्म है, जो चुनाव में सभी युवा उम्मीदवारों को सपोर्ट करेगा। जो युवा शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं की बात करेगा, वही सरकार बनाएगा।” उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “पूरी उम्मीद है कि चाचा (नीतीश कुमार) इस बार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।”

महुआ से करेंगे चुनाव, विरोधियों पर कसा तंज
महुआ सीट से तेज प्रताप के चुनाव लड़ने की चर्चा पहले से ही थी, लेकिन शनिवार को उन्होंने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए कहा, “महुआ से चुनाव लड़ने की बात हम पहले ही कह चुके हैं। अब विरोधियों को खुजली हो गई है, वे गाल खुजलाते रहेंगे।”
गौरतलब है कि महुआ सीट से फिलहाल राजद के मुकेश कुमार विधायक हैं, जिन्होंने 2020 में जदयू की आशमा परवीन को 13,687 वोटों से हराया था।

शाहपुर से भी रणनीति की तैयारी
तेज प्रताप ने भोजपुर जिले की शाहपुर सीट का भी जिक्र करते हुए कहा कि वहां से भी टीम तेज प्रताप के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से जुड़े हैं। उन्होंने कहा, “इस चुनौती को दोनों भाई मिलकर स्वीकार कर रहे हैं। मदन जी को निर्दलीय जीताकर विधानसभा भेजना है।” हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि “मदन जी” कौन हैं।

पीली टोपी और नया राजनीतिक संकेत
तेज प्रताप यादव शनिवार को पहली बार पीली टोपी में नजर आए। अब तक वे हरे रंग की टोपी पहनते थे। इस बदलाव पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि टीम तेज प्रताप के झंडे में पीला और हरा दोनों रंग शामिल हैं। यह बदलाव उनकी नई राजनीतिक पहचान को दर्शाता है।

फेसबुक पर नई शुरुआत – ‘टीम तेज प्रताप यादव’
राजद से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर अपनी नई पहचान को और मजबूती दी है। उन्होंने ‘टीम तेज प्रताप यादव’ नाम से नया फेसबुक पेज लॉन्च किया है। पेज की कवर इमेज पर लिखा गया है:
“जिसका कायम है प्रताप, वह है आपका अपना तेज प्रताप।”


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *