नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पीड़िता की हालत बिगड़ने पर दी गई थी दवा

पटना, 27 जुलाई 2025: राजधानी पटना में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक, जो विवाहित है और दो बच्चों का पिता है, को पुलिस ने बाईपास क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार, पीड़िता की तबीयत खराब होने पर जब रात करीब 10 बजे उसकी बहन उसे जगाने पहुंची, तब पीड़िता ने आपबीती बताई। उसने बताया कि होटल में जब उसे रक्तस्राव (ब्लीडिंग) होने लगी तो आरोपी ने पास के मेडिकल स्टोर से दवा लाकर दी थी। स्थिति में सुधार नहीं होने पर आरोपी ने उसे घर भेज दिया।

पीड़िता की बहन ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी और उसे बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच ले गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

तकनीकी जांच से हुआ लोकेशन का खुलासा

पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी की लोकेशन बाईपास इलाके में ट्रैक की। इसके बाद उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत पूछताछ जारी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *