प्रेम विवाह के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

भागलपुर, 13 जुलाई — नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र के तेलडीहा गांव में शनिवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान पल्लवी कुमारी के रूप में हुई है, जो परमानंद कुमार की पुत्री थी। बताया जा रहा है कि पल्लवी ने हाल ही में प्रेम विवाह किया था और अपने परिवार की इच्छा के विरुद्ध घर से भाग कर विवाह कर ससुराल आई थी।

घटना को लेकर मृतका के नाना ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि श्राद्ध भोज से लौटने के बाद उन्हें फोन पर पल्लवी की मौत की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि पल्लवी मृत अवस्था में पड़ी थी। उनका आरोप है कि पल्लवी की हत्या उसके पति, सास, ससुर और ननद ने मिलकर गला दबाकर की है।

परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही पल्लवी को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने दहेज प्रताड़ना समेत मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप भी लगाए हैं, जिससे मामला गंभीर होता जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी। साथ ही, प्रेम विवाह, पारिवारिक तनाव और दहेज प्रताड़ना जैसे सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ जारी है।

घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतका के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में 16 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी: जमीन विवाद में इकलौते बेटे का गला घोंटकर मर्डर, 8 लोगों पर FIR

    Share Add as a preferred…

    वैशाली के दो होनहारों ने रचा इतिहास: किसान की बेटी और बेटे बने राजस्व अधिकारी, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *