शकील अहमद बनें देश के सर्वश्रेष्ठ विधायक, सदन में सरकार से पूछे सबसे अधिक सवाल

बिहार कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद देश के सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने गए हैं। मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में डॉ.शकील अहमद खान को देश के सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में सम्मानित किया गया।

दरअसल, देशभर के कुल 75 विधायकों को क्षेत्रीय विकास कार्य में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए यह सम्मान दिया गया है जबकि सदन में सबसे ज्यादा आवाज बुलंद करने के लिए डॉ. शकील अहमद सम्मानित किए गए हैं।

बता दें कि हाल ही में सदाकत आश्रम में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. शकील अहमद खान को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। पूरे राज्य उनकी छवि एक स्वच्छ राजनेता के रूप में हैं। कटिहार में जन्मे शकील पहली बार कटिहार के कदवा विधानसभा क्षेत्र से 2015 में कांग्रेस के विधायक निर्वाचित हुए थे।

ये भी पढ़े..

नगर निकायों में लागू होगी बिहार खरीद अधिमानता नीति-2024, स्थानीय उद्यमों को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *