विपक्षी बैठक से पहले RJD ऑफिस के बाहर लगा बड़ा पोस्टर, निशाने पर PM मोदी, योगी और शाह…

बिहार में 23 जून को विपक्षी दलों का महाजुटान होने जा रहा है. इसमें देश के प्रमुख बड़े विपक्षी दलों के तमाम बड़े चेहरे मौजूद रहेंगे. ऐसे में इसको लेकर बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स भी शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी की ओर से वीरचंद पटेल पथ स्थित राजद कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है।

इस पोस्टर में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बिहार की धरती पर अभिनंदन करते हुए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ गठजोड़ को दिखाया जा रहा है. इसके साथ ही भाजपा को बेरोजगारी और महंगाई के कारक बताते हुए दंगाई बताया गया है।

राजद कार्यालय के बाहर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर यादव की ओर से यह पोस्टर लगाया गया है, जिसमें भाजपा को सिर्फ राम के नाम पर राजनीति करते हुए बताया गया है. पोस्टर में विपक्षी दलों को संदेश दिया गया है कि आओ मिल संकल्प करें देश भाजपा मुक्त करें।

इतना ही नहीं पोस्टर में यह भी है कि राम के नाम पर निकाली गई रथ यात्रा को 1990 में बिहार में जिस प्रकार से रोकने का काम किया गया था, उसी प्रकार से 2024 में भाजपा के विजय रथ को रोकना है और इसके लिए विपक्षी दलों को एकजुट होकर संकल्प करना होगा. पोस्टर में एक दोहा भी लिखा गया है ‘अंत काल रघुबर पुर जाई, जहां मरी हरि भक्त कहाई, कोई देवता चित ना धरई…

  • ये भी पढ़े..

    8 वर्षों में 5,413 युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कौशल विकास योजना से बढ़ी रोजगार की राह

    Share Add as a preferred…

    सोनम वांगचुक आंदोलन पर बढ़ा तनाव: CJP ने लगाए गंभीर आरोप, संसद मार्च की अनुमति से दिल्ली पुलिस का इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *