सुधा उत्पादों के दाम में कमी, उपभोक्ताओं को सीधी राहत

22 सितंबर 2025 से नई दरें लागू होंगी

पटना, 21 सितम्बर।भारत सरकार द्वारा GST दरों में कमी के निर्णय के बाद बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (काॅम्फेड) ने ‘सुधा’ ब्रांड के अंतर्गत आने वाले दूध एवं दुग्ध उत्पादों के दाम घटा दिए हैं। यह कदम उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ देगा।


प्रमुख संशोधित दरें

  • मक्खन :
    • 50 ग्राम – ₹32 से घटकर ₹31
    • 100 ग्राम – ₹56 से घटकर ₹55
    • 500 ग्राम – ₹275 से घटकर ₹270
  • पनीर :
    • 100 ग्राम – ₹47 से घटकर ₹46
    • 200 ग्राम – ₹90 से घटकर ₹85
    • 500 ग्राम – ₹210 से घटकर ₹205
  • दूध (टेट्रा पैक व एलेस्टर) :
    • टोन्ड मिल्क 1000 ml – ₹74 से घटकर ₹73
    • DTM मिल्क 1000 ml – ₹70 से घटकर ₹68
    • एलेस्टर टोन्ड मिल्क 200 ml – ₹15 से घटकर ₹14
    • 500 ml – ₹33 से घटकर ₹32
    • 1000 ml – ₹64 से घटकर ₹63
    • एलेस्टर स्टैंडर्ड मिल्क 500 ml – ₹35 से घटकर ₹34
  • घी (स्पेशल) :
    • पाउच 200 ml – ₹145 से घटकर ₹143
    • पाउच 500 ml – ₹320 से घटकर ₹315
    • टेट्रा पैक 500 ml – ₹330 से घटकर ₹325
    • टेट्रा पैक 1000 ml – ₹640 से घटकर ₹630
    • टीन पैक 1 Kg – ₹650 से घटकर ₹640
  • अन्य :
    • एप्पल जूस 200 ml – ₹25 से घटकर ₹24

उपभोक्ताओं के लिए सूचना

बाजार में कुछ पुराने पैकेजिंग वाले उत्पाद अभी भी उपलब्ध हैं जिन पर पुरानी MRP अंकित है। लेकिन उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वे इन उत्पादों को भी नई संशोधित दरों पर ही खरीदें।


यह फैसला काॅम्फेड की उपभोक्ता हित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


 

  • Related Posts

    भागलपुर :डीडीसी ने किया नाथनगर प्रखंड का दौरा, ई-केवाईसी व किसान रजिस्ट्री कार्यों की समीक्षा, कृषक सेवाओं में तेजी लाने पर जोर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कहलगांव में भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक, दो रेल परियोजनाओं पर विशेष फोकस.. अनुमंडल कार्यालय में हुई अहम बैठक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading