रक्सौल : नशा कांड मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण। जिले के रक्सौल शहर में हरैया ओपी थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 200/24 के आरोपी मो रिजवान आलम को गिरफ्तार किया है।

मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए जिला पुलिस मुख्यालय द्धारा बताया गया कि रक्सौल के कोरेक्स कफ सिरप व (नशीली दवा) के कारोबारी मो रिजवान को पुलिस ने थाना कांड संख्या 200/24 में गिरफ्तार किया है। हरैया थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि मो. रिजवान आलम उक्त कांड में नामजद आरोपी है। इससे पहले इस केस में रोहित कुमार नामक युवक की गिरफ्तारी की गयी है। इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी दंपती की हत्या से सनसनी, दो दिन पहले आया किरायेदार बना पुलिस की जांच का केंद्र

    Share Add as a preferred…