सीएम उम्मीदवारी पर राहुल की चुप्पी से बढ़ा संशय, लेकिन तेजस्वी ने राहुल को पीएम बनाने का ऐलान कर दिया

अररिया, 24 अगस्त 2025 – बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की संयुक्त ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान राजनीतिक गठबंधन का चेहरा अब भी साफ नहीं हुआ है।

अररिया में पत्रकारों ने राहुल गांधी से सीएम उम्मीदवार के बारे में सवाल पूछा, लेकिन उन्होंने सीधे जवाब देने से परहेज किया। राहुल ने कहा कि तेजस्वी यादव और गठबंधन के अन्य नेताओं के साथ उनकी वैचारिक और राजनीतिक एकजुटता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गठबंधन में कोई तनाव नहीं है और सहयोग अच्छे परिणाम लाएगा।

वहीं, तेजस्वी यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे राहुल गांधी को अगला प्रधानमंत्री बनाने के पक्ष में हैं। नवादा में उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “इस बार बिहार से एनडीए को हराएंगे और अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।”

जानकारों का कहना है कि कांग्रेस सीएम उम्मीदवार को लेकर संशय बनाए रख रही है ताकि सीट शेयरिंग और गठबंधन पर दबाव बना रहे। इसका फायदा यह होगा कि कांग्रेस अपनी पुरानी दावेदारियों और मनपसंद सीटों पर तेजस्वी यादव के साथ बेहतर डील कर सके।

हालांकि, स्पष्ट है कि तेजस्वी यादव महागठबंधन का मुख्य चेहरा होंगे और चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में 16 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी: जमीन विवाद में इकलौते बेटे का गला घोंटकर मर्डर, 8 लोगों पर FIR

    Share Add as a preferred…

    वैशाली के दो होनहारों ने रचा इतिहास: किसान की बेटी और बेटे बने राजस्व अधिकारी, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

    Share Add as a preferred…