राहुल गांधी के स्वागत मंच से पीएम मोदी को गाली, बीजेपी ने दर्ज कराई FIR

दरभंगा ज़िले के सिमरी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के स्वागत के लिए बनाए गए मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे जाने का मामला गरमा गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राहुल गांधी इन दिनों ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तहत बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में सिमरी में उनके लिए मंच तैयार किया गया था। वायरल वीडियो में मंच से पीएम मोदी के लिए गाली-गलौज की आवाज़ सुनाई देती है।

इस मामले को गंभीर बताते हुए बीजेपी के बिहार मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने पटना के कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि सौरव राज नामक व्यक्ति ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से वीडियो साझा किया है, जिसमें प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द कहे जा रहे हैं।

दानिश इकबाल ने शिकायत में लिखा है कि प्रधानमंत्री को गाली देने से करोड़ों भारतीयों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इस पूरे मामले पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि दानिश इकबाल की इस शिकायत में न तो राहुल गांधी का नाम है और न ही तेजस्वी यादव या किसी अन्य बड़े नेता का उल्लेख किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…

    डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

    Share Add as a preferred…