पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज़ हुए चिराग पासवान, राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला

पटना: दरभंगा में राहुल गांधी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए। मंच से हुई इस अभद्र टिप्पणी ने सियासत में नई हलचल मचा दी है।

इस घटना पर केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अभद्र भाषा का इस्तेमाल किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।

चिराग ने एक्स पर लिखा, “राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस तरह की गंदी और घटिया भाषा का प्रयोग हुआ, वह न सिर्फ निंदनीय है बल्कि बेहद शर्मनाक भी है। बिहार की जनता ऐसे अपमानजनक शब्दों को कभी माफ नहीं करेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में तीखा हमला किया जा सकता है, लेकिन शब्दों की मर्यादा बनी रहनी चाहिए। प्रधानमंत्री पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनके लिए गाली-गलौज करना किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़े..

सुल्तानगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

Share Add as a preferred…