भागलपुर में छह डिस्पैच सेंटर से भेजे जाएंगे मतदान कर्मी, 11 नवंबर को होगा मतदान

भागलपुर, 11 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस बार जिले में छह डिस्पैच सेंटर बनाए गए हैं, जहां से मतदान कर्मी, सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस बलों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

कहां बने हैं डिस्पैच सेंटर

  • 152-बिहपुर विधानसभा क्षेत्र – इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, तुलसीपुर
  • 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र – इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, नवगछिया
  • 154-पीरपैंती (अजा) – लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय, मलिकपुर, पीरपैंती
  • 155-कहलगांव विधानसभा क्षेत्र – इंटर स्तरीय शारदा पाठशाला, कहलगांव
  • 156-भागलपुर एवं 158-नाथनगर विधानसभा क्षेत्र – राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी
  • 157-सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र – राजकीय महिला आईटीआई, भागलपुर

निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि डिस्पैच सेंटरों पर सुरक्षा, परिवहन और संचार की विशेष व्यवस्था की जा रही है। सभी मतदान कर्मियों को मतदान के दिन की कार्यप्रणाली और आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही दे दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की लापरवाही या विलंब पर कार्रवाई की जाएगी और हर डिस्पैच सेंटर पर मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    9 साल बाद इंसाफ: प्रेमी के लिए दो मासूम बच्चों को जिंदा जलाने वाली मां को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: आज शाम थमेगा चुनाव प्रचार, 30 जुलाई को वोटिंग; BJP-RJD-जन सुराज के बीच हाई-प्रोफाइल मुकाबला

    Share Add as a preferred…