बिहटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अपराधी गिरफ्तार, 3 हथियार, 4 जिंदा कारतूस और साढ़े चार लाख रुपये बरामद

पटना | 11 अक्टूबर 2025: पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और 4 लाख 49 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुकेश कुमार और हर्ष कुमार के रूप में की गई है, जो सदीसोपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार को बिहटा थाना पुलिस को सूचना मिली कि सदीसोपुर गांव में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने तत्काल छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दोनों अपराधी मौके से पकड़े गए। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई।

पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क है और लगातार अवैध हथियारों व आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ अभियान चला रही है। उन्होंने कहा —
“बिहटा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो अपराधी किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान दोनों को हथियार और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।”

पुलिस दोनों अपराधियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी नकदी कहां से आई और हथियारों का इस्तेमाल कहां किया जाना था।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिजली गुल, बाहर सोना पड़ा महंगा; बिहार में ट्रैक्टर ने 7 लोगों को कुचला

    Share Add as a preferred…

    औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में 3 श्रद्धालुओं की मौत, 20 घायल

    Share Add as a preferred…