भागलपुर और पूर्णिया में जल्द दौड़ेंगी पिंक बसें, महिलाओं को मिलेगी खास सुविधा

सुबह 8 से रात 8 बजे तक चलेगी सेवा, प्रमुख रूटों पर होगा संचालन

भागलपुर | 14 मई 2025: भागलपुर और पूर्णिया में जल्द ही महिलाओं के लिए विशेष रूप से चलाई जाने वाली पिंक बस सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है और शनिवार तक दोनों शहरों में बस रूट का निर्धारण कर लिया जाएगा।

BSRTC के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) अजिताभ कुमार ने जानकारी दी कि पिंक बसें सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक शहर के प्रमुख रूटों पर संचालित की जाएंगी। इन बसों में केवल महिलाएं और छात्राएं सफर कर सकेंगी।

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर योजना

पिंक बसों को सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से खासतौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस ट्रैकिंग और महिला सहायक की व्यवस्था होगी। प्राथमिकता के आधार पर महिला ड्राइवरों की नियुक्ति की जाएगी। हालांकि, फिलहाल महिला ड्राइवर नहीं मिलने की स्थिति में पुरुष ड्राइवरों को तैनात किया जाएगा

शहर के प्रमुख स्थानों से गुजरेगी पिंक बसें

रूट निर्धारण की प्रक्रिया जारी है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बसें कॉलेज, स्कूल, बाजार और ऑफिस इलाकों से होकर गुजरें ताकि छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को सीधे और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सके।

पिंक बस सेवा राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण पहल का हिस्सा है और इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक यात्रा का अवसर प्रदान करना है।

  • ये भी पढ़े..

    वैशाली के राघोपुर में 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण से सनसनी, गंगा में शव फेंके जाने की आशंका, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

    Share Add as a preferred…

    गया में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले सॉल्वर गैंग का खुलासा, लॉज में बना रहे थे नकल की योजना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *