पटना: दो जगह वोटर लिस्ट में नाम, कांग्रेस ने विजय सिन्हा से मांगा इस्तीफ़ा

पटना – बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल इस्तीफ़ा देने की मांग की है। उनका दावा है कि विजय सिन्हा का नाम दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों – पटना के बांकीपुर और लखीसराय – की मतदाता सूची में दर्ज है, जो चुनावी कानून का उल्लंघन है।

“हलफ़नामे में भी दर्ज है डबल नाम”

राजेश राम ने कहा कि यह डिटेल विजय सिन्हा के चुनावी हलफ़नामे में भी दर्ज होगा।

“अब वे बताएं कि जिस संवैधानिक पद पर बैठे हैं, क्या वह पद छोड़ेंगे? अगर उनका नाम दो जगह दर्ज है, तो यह आपराधिक घटना है।”

“दोनों जगह से फॉर्म क्यों भरे?”

कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि अगर विजय सिन्हा ने पटना से नाम हटाने के लिए आवेदन दिया था, तो फिर दोनों जगह एसआईआर फॉर्म क्यों भरे और हस्ताक्षर क्यों किए?

  • पटना में उनका नाम ड्राफ्ट के तौर पर स्वीकार हो गया।
  • लखीसराय में प्रमाणपत्र के लिए प्रतीक्षा जारी है।
    राजेश राम ने इसे चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करने वाला मामला बताया।

“भाजपा के कब्ज़े में है चुनाव आयोग”

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है।

“सवाल आयोग से पूछते हैं, जवाब भाजपा देती है। भाजपा और उसके सहयोगी मिलकर षड्यंत्र रच रहे हैं।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि जो लोग बिहार के लोगों को फर्जी वोटर कहते हैं, वे खुद फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।

“अगर वोट चोरी नहीं होती, तो आज केंद्र में सरकार नहीं बनती।”

राजनीतिक तंज

राजेश राम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा –

“केंद्र की दो बैसाखियां हैं – बिहार में नीतीश कुमार और आंध्रप्रदेश में चंद्र बाबू नायडू।”

प्रेस वार्ता में प्रेमचंद मिश्रा, राजेश राठौड़, सौरभ सिन्हा समेत कई नेता मौजूद थे।


 

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading