सबौर: जदयू नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

भागलपुर/सबौर – बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर आज सबौर प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, जदयू मीडिया सेल भागलपुर जिला अध्यक्ष रविश रवि और जदयू के स्थानीय साथियों ने अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सबौर से मुलाकात कर लिखित आवेदन सौंपा।

बैठक के दौरान अंचलाधिकारी ने आश्वासन दिया –

“प्रखंड में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रहेंगे। किसी भी प्रभावित व्यक्ति को भोजन, इलाज या परिवहन की समस्या नहीं होने दी जाएगी।”

राहत कार्य जारी

राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा सबौर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में:

  • भोजन वितरण केंद्र
  • स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था
  • नाव के जरिए आवागमन
  • प्लास्टिक सीट का वितरण
  • स्वास्थ्य शिविर
  • सामुदायिक शौचालय

जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सरकार की प्राथमिकता – आपदा पीड़ित

इस मौके पर जदयू नेताओं ने कहा –

“इस प्राकृतिक आपदा में हमारी सरकार और पूरा जदयू परिवार आपके साथ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्पष्ट मानना है कि सरकारी खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है।”


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…