राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की नई पहल: अब जमीन से जुड़ी समस्याओं का समाधान सिर्फ एक कॉल पर

पटना, 01 जून 2025:राज्य के नागरिकों को भूमि संबंधी जानकारी और समस्याओं के समाधान के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार ने राज्य का पहला टोल-फ्री हेल्पलाइन सेंटर (18003456215) लॉन्च किया है, जो 3 जून 2025 से आम जनता के लिए सेवाएं देना शुरू करेगा।

पटना के दानापुर स्थित CSC कार्यालय में इस हेल्पलाइन सेंटर का उद्घाटन विभागीय मंत्री संजय सरावगी ने किया। उन्होंने इसे बिहार सरकार की डिजिटल पहल की दिशा में एक बड़ा कदम बताया, जिससे गांव-गांव तक जानकारी और समाधान की पहुंच सुनिश्चित होगी।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की नई पहल: अब जमीन से जुड़ी समस्याओं का समाधान सिर्फ एक कॉल पर

हेल्पलाइन सेंटर की प्रमुख विशेषताएं:

  • टोल-फ्री नंबर: 18003456215
  • सेवा अवधि: सोमवार से शनिवार, सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक
  • सेवाएं:
    • भूमि दस्तावेज, दाखिल-खारिज, जमाबंदी, म्यूटेशन जैसी जानकारियां
    • विभागीय योजनाओं की जानकारी और जागरूकता
    • शिकायत दर्ज कराना और समाधान में सहायता
    • आवेदन की स्थिति जानने की सुविधा
    • ग्रामीण नागरिकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से जोड़ना

सभी नागरिकों के लिए उपयोगी और सरल सेवा

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि यह हेल्पलाइन आम लोगों के लिए जटिल भूमि संबंधी प्रक्रियाओं को समझने और उनके समाधान को आसान बनाएगी। विभाग के सचिव जय सिंह ने कहा कि यह सुविधा सरकार और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बनेगी।

CSC बिहार के स्टेट हेड संतोष तिवारी ने कहा कि CSC नेटवर्क की पहुंच राज्य की हर पंचायत तक है और यह हेल्पलाइन नागरिक अधिकारों और डिजिटल जागरूकता का केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, CSC प्रतिनिधि और जिला स्तरीय प्रबंधक भी उपस्थित रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    गयाजी के गोलंबरों पर दिखेगी धार्मिक विरासत, विष्णुपद मंदिर और भगवान विष्णु के चरण चिन्ह से सजेगा शहर

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में एयरफोर्स अधिकारी के घर बड़ी डकैती, बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *