मुकेश सहनी का भाजपा और पीएम मोदी पर हमला, बोले– “सत्ता के लिए लोकतंत्र की हो रही हत्या”

पटना: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बुधवार को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है और चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा इस्तेमाल की जा रही भाषा उचित नहीं है।

पत्रकारों से बातचीत में सहनी ने कहा कि भाजपा का मकसद केवल चुनाव जीतना है। “अगर चुनाव को चुनाव की तरह नहीं देखा जाएगा, तो उसका जवाब भी उसी तरीके से मिलेगा,” उन्होंने कहा। सहनी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को मुगलों की तरह सिर्फ सत्ता हासिल करने से मतलब है, जनता की समस्याओं से नहीं।

बिहार सरकार पर भी साधा निशाना

मुकेश सहनी ने बिहार की मौजूदा सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर चुनाव तो जीत लिया गया, लेकिन तीन महीने के भीतर ही उन्हें हटा दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बनने के काफी समय बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है और राज्य में विकास कार्य ठप पड़े हैं। “क्या बिहार को सिर्फ तीन लोग ही चलाएंगे?” उन्होंने सवाल किया।

महिला आरक्षण बिल पर क्या बोले

महिला आरक्षण बिल को लेकर सहनी ने कहा कि यह पहले ही पास हो चुका है, लेकिन इसे लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को गुमराह किया जा रहा है।
सहनी ने कहा, “देश की माताओं और बहनों को उनका अधिकार नहीं देना चाहते हैं। अगर कोई यह साबित कर दे कि विपक्ष इस बिल का विरोध कर रहा है, तो मैं उसे इनाम दूंगा।”

उन्होंने अंत में कहा कि देश की जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के दो स्टार क्रिकेटरों को मिलेगा DSP पद! मुकेश कुमार और आकाश दीप की सीधी नियुक्ति की सिफारिश

    Share Add as a preferred…

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर RJD के पूर्व विधायक मुकेश रौशन को धमकी! SSP से लगाई सुरक्षा की गुहार

    Share Add as a preferred…