भागलपुर में SIR को लेकर बैठक, BLO को दिए विशेष निर्देश

भागलपुर, 21 अगस्त 2025।भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में SIR को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम भागलपुर के अधिकारी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी शामिल हुए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन BLO (Booth Level Officer) द्वारा दस्तावेज मार्किंग के संबंध में 80% से कम कार्य किया गया है, उन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र के साथ अपलोड किए गए दस्तावेजों की पुनः समीक्षा की जाए और यदि कहीं कोई त्रुटि है, तो उसे सुधार लिया जाए।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि मार्किंग के लिए उपलब्ध विकल्पों में केवल सही विकल्प का चयन किया जाए। कई BLO द्वारा गलत मार्किंग पाए जाने के कारण इसे 22 अगस्त 2025 तक सुधारने का आदेश दिया गया। साथ ही, जो डाटा अब तक नहीं आया है, उसे संकलित करवा लिया जाए।

बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता नवगछिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर भागलपुर एवं अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव ने सभी AERO को SIR से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती श्वेता कुमारी भी उपस्थित रहीं।


 

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व रेलवे ने बढ़ाई यात्री सुरक्षा और सुविधा, भागलपुर समेत कई सेक्शनों में तकनीकी अपग्रेड पूरा

    Share Add as a preferred…

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…